IPL 2025: लखनऊ के नए कप्तान के ऐलान के बाद वो 3 टीमें जिनके कप्तानी पर फैसला होना है बाकी

Kalp Kalal
IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: लखनऊ के नए कप्तान के ऐलान के बाद वो 3 टीमें जिनके कप्तानी पर फैसला होना है बाकी

शेयर करें:

IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल और एक्साइटिंग टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17 सत्र पूरे होने के बाद अब 18वें सीजन का इंतजार है। इस साल आईपीएल का ये ब्लॉकबस्टर सीजन खेला जाएगा। जिसके लिए इस वक्त फ्रेंचाइजी की तैयारियों जोर-शोर से जारी हैं। कुछ दिन पहले जहां पंजाब किंग्स ने अपने नए कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर के नाम पर मुहर लगायी थी। जिसके बाद अब लखनऊ सुपरजायंट्स ने नए कप्तान पर फैसला कर दिया है।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन के लिए टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में सौंपी है। सोमवार को टीम के ओनर संजीव गोयनका ने खुद टीम के कप्तान पर अंतिम फैसला किया। ऋषभ पंत के कप्तान बनने के साथ ही अब आईपीएल की 10 में से 7 टीमों के कप्तान पर तस्वीर साफ हो गई है। जहां राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पुराने कप्तान पर ही भरोसा जताया है। तो चलिए अब बाकी बची टीम के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपने कप्तान का इंतजार है।

ये भी पढ़े-IPL Auction 2025:आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख आयी सामने! लेकिन फंस सकता है ये बड़ा पेंच

1.कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल की डिपेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का पाला इस बार काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर तो अब पंजाब किंग्स के कप्तान बन गए हैं। जिसके बाद टीम को नए कप्तान का इंतजार है। केकेआर के स्क्वॉड के आधार पर बात करें तो टीम के कप्तान के रूप में क्विंटन डी कॉक, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर जैसे कुछ खिलाड़ी हैं। जो दावेदार नजर आ रहे हैं। अब कप्तान कौन होगा इसका फैसला फ्रेंचाइजी करेगी।

2. दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में खिताब नहीं जीत सकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी काफी चेंज दिख रही है। टीम के लिए सालों से कप्तानी संभाल रहे ऋषभ पंत तो अब टीम का साथ छोड़ चुके हैं और वो लखनऊ के कप्तान बन गए हैं। अब मेगा ऑक्शन में टीम के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी आए हैं। यहां पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की बात करें तो रिटेन किए गए अक्षर पटेल के कप्तान बनने की पूरी संभावना है। तो वहीं उनके अलावा एक और बड़ा दावेदार नाम केएल राहुल का है। इनकी कप्तानी पर फैसला जल्द हो जाएगा।

3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

आईपीएल के इतिहास में सबसे चहेती टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का भी इस बार कप्तानी का स्पॉट खाली है। टीम में काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं और कई नाम नए जुड़े हैं। अब टीम की कप्तानी के लिए असमंजस की स्थिति आ गई है। जहां विराट कोहली को फिर से कप्तानी मिल सकती है। तो वहीं इनके अलावा रजत पाटीदार का नाम आगे चल रहा है। उन्हें भी कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है। अब ये देखते हैं कि किसे कप्तानी मिलती है।

लेखक के बारे में

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।